बीकानेर। बीकानेर आगार द्वारा नई बसों की मांग लम्बे समय से जताई जा रही थी। कर्मचारी संगठन भी लगातार इस मांग को उठाते आ रहे हैं। राजस्थान परिवहन निगम मुख्यालय के कार्यकारी निदेशक (यातायात) यूडी खान ने बुधवार को एक आदेश जारी कर नई बसों का आवंटन किया। इसके अनुसार निगम की ओर से खरीदी गई 876 बसों में से 316 बसें तैयार हो चुकी हैं। इन्हें आगारों को आवंटित किया गया है। बीकानेर आगार को 10, अनूपगढ़ को 10, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर को 5-5, श्रीगंगानगर को 15, सरदारशहर को 10बसें मिली हैं। इसी तरह प्रदेश के 44 आगारों को अलग-अलग संख्या में बसें आवंटित की गई हैं। बीकानेर आगार के लिए करीब 30 नई बसों की मांग की गई थी। इसके लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजे हुए हैं। अब 10 बसें नई मिली हैं। अभी और मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
महंगाई के खिलाफ गंगासागर फाउंडेशन का हल्ला बोल प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन
बीकानेर। गंगासागर फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमन्त कातेला द्वारा देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के…
डॉक्टर घर पर लेते है मनमानी फीस, आदेश जारी
बीकानेर। उपचार के नाम पर मरीजों से मनमानी राशि वसूलने की लगातार शिकायतों के बाद सरकार…
माल्या ने खुद को बताया कंगाल, कहा- उधारी से कर रहा हूं जीवन यापन
लंदन। ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाला शराब कारोबारी विजय माल्या अब दिवालिया हो गया है।…
