बीकानेर। बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को भारत बंद के आह्वान पर बीकानेर में सीएए, एनआरसी, ईवीएम के विरोध का असर देखने को मिला। शहर के मुख्य मार्ग कोटगेट पर भी बहुजन क्रांति मोर्चा के समर्थकों ने जुलुस निकालकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए अपील की लेकिन व्यापारियों ने साफ तौर पर मना कर दिया कि हम अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं करेगें। इस बीच मोर्च के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान सड़क पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात हो गया। शहर के सभी थानों के थानाधिकारियों ने पूरे मार्ग को अपनी निगरानी में रखा है। जिससे की कोई अनहोनी ना हो।
Related Posts
पुनःसर्वे में पंजीकृत नाॅन एनएफएसए परिवारों को 15 फरवरी तक मिलेगा निःशुल्क राशन
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के आदेष दिनांक 21 जनवरी 2021 द्वारा बीकानेर…
9 पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर इन क्षेत्रों से आएं 35 नये मामले सामने आएं
बीकानेर। शहर में आज आएं 9 पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर बीकानेर में कोरोना…
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला
देवेन्द्र वाणी, न्यूज, बीकानेर। राजस्थान उच्चन्यायलय के पूर्व न्यायधिष हालही में बनाये गये राज्य मानव…
