बीकानेर। जिले के जामसर टोल नाका में मंगलवार रात्रि बस यात्रियों और वाहन चालको के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से मिलकर खुले तौर पर यह चेतावनी दी है कि आये दिन जिले में स्थित टोल नाको पर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली मारपीट जैसी अव्यवस्था यदि 10 दिनोंं में नहीं सुधरी तो 4 फरवरी से लूणकरणसर की जनता स्वत: यह व्यवस्था सुधारने के लिए चक्काजाम करेगी। उन्होनें कहा कि काम करने वाले कर्मचारी अपराधिक प्रवृति के नजर आते है। इनका पुलिस वेरिफिकेशन होना आवश्यक है। उसके बाद ही कर्मचारियों को लगाया जावे। विधायक गोदारा ने कहा कि सम्पूर्ण मामले की जांच कर आरोपियो पर कार्यवाही की जावे।
Related Posts
बीकानेर : कोरोना की पहली रिपोर्ट में फिर इतने पोजेटिव, इन क्षेत्रों से
बीकानेर । बीकानेर में कोरोनावायरस फिर से अपनी रफ्तार बढ़ाने में लगा है जहां बुधवार…
ऊंट ने मालिक की ही ले ली जान
बीकानेर। कहते है जब जानवर को गुस्सा आता है तो वो अपने मालिक को नहीं छोड़ता…
रामपुरिया विधि महाविद्यालय के छात्र धीरज चायल ने विधि स्नातकोतर में फहराया परचम
देवेंद्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय का पिछली वर्षों की भांति इस वर्ष…
