बीकानेर। पोक्सो न्यायालय ने बालिका से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल का कठोर कारावास और 15 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।पीडि़ता के पिता ने चार अप्रैल, 17 को नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि मुक्ताप्रसाद नगर स्थित मकान में वह और एक अन्य किरायेदार रहते हैं। दोनों की रसोई एक ही है। रसोई में उसकी 13 साल की पुत्री को अकेला देखकर दूसरे किरायेदार उड़ीसा में जगतसिंहपुर निवासी संजय कुमार भोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बार-बार ऐसा करने से बालिका गर्भवती हो गई। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी माना और उसे 10 साल के कठोर कारावास और 15 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को 9 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 9 गवाहों के बयान हुए। राज्य की ओर से पैरवी सुभाष साहु ने की।
Related Posts
सूने मकान में चोरों ने की सेंधमारी, जेवरात व नकदी लेकर फूर
बीकानेर। सर्दियों की आहट के साथ ही चोरों ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। आएं…
अवैध डोडा पोस्त और नशीली गोलियो का जखीरा पकड़ा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीपक मोहन के नेतृत्व में गठित टीम के कड़े निर्देश में…
महिला की हत्या कर 100 फीट गहरे कुएं में डाला शव, नग्न अवस्था में मिला शव
जयपुर। बस्सी उपखंड इलाके के एक गांव में शनिवार दोपहर कुएं में महिला का शव…
