बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे मेडिकल विभाग की ओर से लालगढ़ रेलवे चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में आयोजित रक्तदान शिविर में रेलकर्मी व उनके परिजनों के साथ आम लोगों ने भी रक्तदान किया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक सहित कुल 80 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में डीआरएम संजय श्रीवास्तव,एडीआरएम पी के खत्री,रमेश मांझी,महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अर्चना खत्री,डॉ अंशु मलिक सहित रेलवे के अधिकारी व कार्मिकों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। गौरतबल रहे कि उत्तर पश्चिम रेलवे मेडिकल विभाग की ओर से शनिवार को जयपुर,जोधपुर,बीकानेर व अजमेर मंडल के विभिन्न चिकित्सालयों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया।
Related Posts
जुल्मिकार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सम्मानित किया
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कला…
PHED में 1700 पदों पर बंपर भर्ती: जूनियर इंजीनियर के 368 , टेक्निकल कर्मचारियों के 1309 पद होंगे, भर्ती प्रक्रिया-परीक्षा जुलाई तक
जयपुर, राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।…
शबनम बानो बनी संभाग अध्यक्ष
बीकानेर। शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान संस्थापक चैयरमेन डॉ मेघराज आचार्य की अनुशंसा पर सचिव…
