नरेगा में फर्जी तरीके से रुपये हड़प लिये

बीकानेर। पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में नरेगा काम में फर्जी तरीके से काम बांटकर रूपए उठा लेने का मामला सामने आया है। यह आरोप करणीसर भाटियान सरपंच मंजूर खां, भणावतावाला निवासी असरफ पुत्र अजीज खां, अजीज पुत्र रहीम खां पर लगा है। इस पर सूरासर निवासी गफार खां पुत्र फैजू खां ने पूगल पुलिस थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच एसआइ महावीर प्रसाद कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *