बीकानेर। सड़क दुर्घटना की मामूली से विवाद को लेकर कार में सवार छह-सात जनों ने दूसरे कार चालक और उसके साथी को बुरी तरह पीट डाला। इस संबंध में परिवादी ने जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में कार चालक सहित चार-पांच जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। नापासर निवासी विजय कुमार पुत्र किशनलाल सोनी ने रिपोर्ट देते हुए बताया मै अपने मौसी के बेटे भाई महादेव के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। गाढवाला की तरफ इच्छापर्ण हनुमानजी मंदिर के पास पहुंचा तो आरजे 07 सीबी 3767 नम्बरों की स्विफ्ट कार आई। इस कार में में चार-पांच जने सवार थे। परिवादी का आरोप है कि कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मारी और बाद में उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
तीन जनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर। धोखाधड़ी व दुष्कर्म में फंसाने का एक मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज हुआ है।…
32 पुलिस निरीक्षकों के तबादले
बीकानेर/जयपरु। पुलिस महकमे में इन दिनों तबादलों की झड़ी लगी हुई है। बीकानेर रेंज और…
बहू ने लगाए ससुर पर गन्दी हरकते करने का आरोप
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाने में मामला दर्ज हुआ है जिसमे मोहनराम पर अपनी पुत्रवधु…
