बीकानेर। पुलिस लाइन चौराहे के पास पान-बीड़ी की थड़ी पर अवैध देशी शराब बेची जा रही थी। सीओ सदर ने अचानक वहां दबिश दी और अवैध शराब के दो कार्टून बरामद किए। पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित थड़ी में पानी-बीड़ी की आड़ में अवैध देशी शराब िबक रही थी। गुरुवार को सायंकाल बाद सीओ सदर पवन भदौरिया को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अचानक वहां दबिश दी। पुलिस को देखकर दुकानदार फरार हो गए। थड़ी की तलाशी ली तो वहां से अवैध देशी शराब के दो कार्टून बरामद हो गए। दोनों कार्टून में देशी शराब के पव्वे भरे हुए थे। पुलिस ने शराब बरामद कर सदर थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। सीओ सदर ने बरामद किए शराब के दो कार्टून
Related Posts
पत्नी ने पति के सीने पर घोंपा चाकू, पीबीएम में चल रहा है इलाज
बीकानेर। बीकानेर शहर से कुछ दूरी पर स्थित नाल थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने…
11 साल की मासूम को टे्रलर ने कुचला, मौत
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक ट्रेलर ने बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे…
बीकानेर : घर के नौकर ने मालिक को लगाया लाखों का चूना
बीकानेर। बीकानेर के सादुलगंज में रहने वाले एक जने को घर का ही नौकर तीन लाख…
