बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्थित गढ़ गणेश जी के मंदिर में बीती रात को चोर द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन मंदिर पुजारी की नींद खुलने के कारण चोर वहां से भाग निकला। पुजारी श्यामलाल ने बताया कि बीती रात को हम मंदिर को बंद कर सो गए थे। करीबन दो बजे एक चोर मंदिर की दीवार फांदकर मंदिर परिसर के अंदर कूद आया। जिसकी हलचल सुनकर मंदिर पुजारी की नींद खुल गई। पुजारी ने चोर को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन चोर वहां से भाग निकला। इस प्रयास में चोर का शॉल वहीं पर गिर गया। पुजारी के अनुसार मंदिर परिसर के मैन गेट के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात रहता है। ऐसे में चोर मंदिर परिसर की दीवार फंदाकर अंदर आया था।
Related Posts
बीकानेर : युवक खुले आम यूं घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के पाबूबारी चौक में शाम के समय एक युवक धारदार हथियार…
अज्ञात युवक ने ताला तोड़ दिया और शटर उठा कर दुकान में घुस गया
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और 15 अगस्त की…
बी के स्कूल के पास नकाबपोशों ने एक को पीटा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।शहर में अपराध दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है। हालात यह है कि…
