बीकानेर। पवनपुरी में एक वृद्धा महिला को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। वार्ड 50 में पवनपुरी मार्केट के पास वृद्ध महिला तारा देवी सुबह घर से बाहर निकली ही थी कि चार-पांच आवारा कुत्तों ने घेर लिया और उन पर झपट पड़े। महिला के हाथ और दोनों पैरों से मांस तक नौंच लिया। जिससे गहरे जख्म हा़े गए। शोर होने पर राहगीरों ने महिला को छुड़ाया। महिला को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा है कि निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी का ठेका दिया हुआ है। उसके बावजूद इस क्षेत्र में कुत्ते हिंसक हा़े रहे हैं। ठेकेदार काम कर रहा है या नहीं, इसकी कोई मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है। पिछले दिनों उसे लाखों रुपए का भुगतान भी कर दिया गया।
Related Posts
बहला-फुसलाकर युवती को भगाने का मामला दर्ज
बीकानेर। एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर युवती…
बीकानेर : चोरों ने तोड़े दुकानों के ताले, लाखाें रुपए के आभूषण चोरी
बीकानेर। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के गांव हेमेरा में सोमवार की देर रात चोरों…
घर में विवाहिता थी अकेली, नंदोई ने किया दुष्कर्म
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाने में एक विवाहिता ने अपने ही नंदोई पर दुष्कर्म का…
