बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक जना बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के दुधिया में रहने वाले राजूराम व पल्लु के सुरजनसर का रहने वाला रामस्वरुप मेघवाल दोनों लूणकरनरसर से बाइक से अपने गांव जा रहे थे तभी महाजन से निकलते ही लालेरा के पास सड़क पर बैठे पशु से टकरा गये जिससे राजूराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण पशु से टकराने के बाद दोनों युवक उछल कर सड़क पर गिरे जिससे राजूराम के सिर में गंभीर चोट आने पर वह मौके पर दम तोड़ दिया वहीं रामस्वरुप बुरी तरह से घायल हो जाने पर उसे बीकानेर लेकर आये जहां ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।
Related Posts
दूल्हे को मारने की शाजिश, 5 गिरफ़्तार 4 की तलाश जारी
नीमकाथाना इलाके में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग मामले में पकड़े गए बदमाशों से अहम…
पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी
बीकानेर । मुरलीधर व्यास नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…
कार-ट्रेलर की भिड़ंत में एक की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में कार-ट्रेलर की भिड़ंत में एक जने की…
