बीकानेर। तलाकशुदा 25 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब पीडि़ता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी यह कहते मना कर दिया कि वह दूसरी जाति की है। इस संबंध में पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ दंतौर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच थानाधिकारी भजनलाल कर रहे है। पीडि़ता का आरोप है कि चक 05 एनजीएम निवासी रोशन पुत्र नानकसिंह बावरी ने उसको शांदी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म किया। जब शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता पहले पति को तलाक दे चुकी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
लुटेरी गैंग फिर हुई सक्रिय, महिलाओं को बना रही निशाना
नागौर। नागौर जिले में लुटेरी गैंग सक्रिय है। यह गैंग बस में सवार महिलाओं को…
सेवानिवृत आरएएस अधिकारी व उसके बेटे व पत्नी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के आरोप में मामला दर्ज
बीकानेर। सेवानिवृत आरएएस अधिकारी व उसके बेटे व पत्नी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के आरोपमें …
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 5 युवतियों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ। टाउन पुलिस ने टाउन-जंक्शन मार्ग पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे स्पा…
