बीकानेर। करणी नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक व्यक्ति की खाना बनाते समय अचानक तबीयब बिगड़ गई। शख्स को इलाज के लिए पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बीछवाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। मृतक के भतीजे शुभकरण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा जितेंद्रसिंह निवासी नांगला फरूकाबाद यूपी सुबह साढ़े सात बजे घर में खाना बना रहा था, जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
शहर की इस कॉलेज के पीछे युवक पर चाकू से किया हमला
बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया। घायल…
करंट लगने से पति-पत्नी की मौत
बीकानेर। शुक्रवार सुबह जिले के भोजेरा गांव से दुख भरी घटना सामने आई जहां एक…
बस ने महिला को मारी टक्कर, हुई बुरी तरह से घायल
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बस ने राह चल रही…
