बीकानेर। न्यायालय से लौट रहे पिता-पुत्री पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल पिता-पुत्री को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने पिता के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुजानदेसर स्थित ब्राह्मणों के मोहल्ले में रहने वाले हरिकिशन ने बताया कि एक मामले की सुनवाई को लेकर वे अपनी पुत्री के साथ न्यायालय गए थे। वहां से लौटत समय शिववैली के पास उनकी टैक्सी को आरोपियों ने रोक लिया। इसके बाद उदासर निवासी आरोपी जसपाल और रामचन्द्र व तीन-चार अन्य ने उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे के सरियों से वार करना शुरू किया, लेकिन राहगीरों के बीच-बचाव के चलते वे मौके से भाग गए। हमले में उसकी बेटी व उसके हाथ-पैर की हड्डी टूट गई। पीडि़त ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी के ससुराल से हैं। आरोपियों के खिलाफ उसकी बेटी ने मामला दर्ज करवा रखा था, जिसकी सुनवाई के लिए वे न्यायालय गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
रीट पेपर लीक मामला : 5 करोड़ में पेपर खरीदकर 45 करोड़ बटोरने का था प्लान
जयपुर। रीट पेपर लीक करने के सूत्र बोर्ड कार्यालय से भी जुड़े थे। गिरफ्तार हुई…
युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त
बीकानेर जिले के नोखा के कवलीसर गांव में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर…
बीकानेर : ताश के पत्तो पर लग रहे थे दाव, कोतवाली पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्र द्वारा शहर में जुआ सट्टे के खिलाफ चलाये गये…
