बीकानेर। शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने व मकान हड़प लेने का मामला सामने आए है जिसको लेकर महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाना में युवक के खिलाफ दुष्र्मक व मकान हड़प लेने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि परिवादिया ने रिपोर्ट दी है कि सुरजनसर निवासी सीताराम ब्राह्मण ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी की आड़ में वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं परिवादिया ने आरोपी को एक मकान दिया था, जिसे भी बेचकर वह पैसे खा गया है। बताया जा रहा है कि परिवादिया दो बच्चों की मां है तथा पति को छोड़ चुकी है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपी सीताराम के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 420, 406, 323, 506 आईपीसी व 3(2)(वी)(वीए) 3(1)(डब्ल्यू-1) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की है। मामले की जांच सीओ प्रवीण सुंडा करेंगे।
Related Posts
बाइक पिकअप की भीषण टक्कर,युवक गंभीर घायल
बीकानेर। जिले के महाजन कस्बे से बीकानेर की तरफ एक बाइक व पिकअप गाड़ी की…
छात्र ने खाया जहर, पीबीएम में भर्ती
बीकानेर। नाल थानान्तर्ग डाइयां गांव के स्कूली छात्र ने आज सुबह स्कूल जाते समय कीटनाशक…
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने का मामला…
