राजस्थान तीरंदाजी में द्रोणाचार्य ने रचा इतिहास

15 स्वर्ण सहित 33 पदक बीकानेर की झोली में

बीकानेर। आबूरोड में चल रही 64वीं राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुरुवार को सम्पन्न हुई। बीकानेर की द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था के खिलाडिय़ों द्वारा राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। संस्था के खाते कुल 33 पदक आये जो बीकानेर के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

खिलाड़ी राजेश बिश्नोई तीन स्वर्ण, राधेश्याम सुथार दो स्वर्ण, हरीश प्रजापत दो स्वर्ण, पवन घाट एक स्वर्ण सहित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक सहित 9 सिलवर, 9 कांस्य हासिल किये। संस्था के अध्यक्ष एवं बीकानेर तीरंदाजी के जनक गणेशलाल व्यास ने विजेता रहे सभी खिलाडिय़ों एवं उनके परिजनों की बधाई दी।

कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर ओझा ने बताया की टीम कोच अजय ठोलिया एवं जयप्रकाश रंगा के सान्निध्य में बीकानेर की टीम का अब तक का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा। संस्था के सचिव राहुल व्यास ने बताया की बीकानेर की टीम गुरू द्रोण गणेशलाल व्यास के साथ गुरुवार रात बीकानेर पंहुचेगी, जहां योगगुरु लोकेश व्यास आदि विशिष्टगणों द्वारा बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *