बाल अभिषेक रविवार को, गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरो पर 

बीकानेर । दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव 2 सितम्बर को  धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसका आगाज रविवार को बाल अभिषेक से  होगा। श्रीआदि गणेश मंडल के अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्रात:  4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज होगा।
इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि  कालीन जागरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को बाल भक्तों द्वारा गजानंद  का  दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा। 31 अगस्त को  भण्डारा तथा एक सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिये  पंचकुण्डीय यज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा।
गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 1151 किलो  का प्रसाद चढ़ाया जायेगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भक्त मंडल  के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त  पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
इसके पूर्व पांच बुधवारों का गणपति की  विशेष पूजाएं की जा रही है। प्रवक्ता सोहनलाल सोनी ने बताया कि आयोजन सफल बनाने  के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। मंदिर में रंगरोगन का कार्य प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *