आने वाले 5 साल आकांक्षाओं के होंगे : स्वामी

बीकानेर। ये लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा को परिवर्तित कर देंगे। जो देश को उचाईयों पर ले जाएंगे। यह बात असम प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रमुख स्वामी ने बीकानेर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल देश की आवश्यकता  के थे लेकिन आने वाले 5 साल आकांक्षाओं के होंगे। जिस में देश हर तरह से मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह देश के प्रधान को झूठ साबित कर सत्ता हासिल करना चाहता है उस मिशन में कामयाब नहीं होगा। स्वामी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष आईएसआई के सुर में सुर मिलाकर बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आतंकवाद को किसी भी सूरत में सहन नही करेगी। अगर 26/11 के हमले पर मनमोहन सिंह सेना अधिकारियों को छूट दे देते तो आज हालात दूसरे होते। तभी तो विपक्ष सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहा है। स्वामी ने कहा कि आज देश को सशक्त नेतृत्व की जरूरत है। जिसे देखते हुए एक बार फिर मोदी को पीएम बनावे।प्रेस वार्ता में सहीराम दुसादअशोक भाटी,विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अनेक जने शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *