बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक अध्यक्ष न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सचिव पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत (8) प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जिनमें 5 प्रार्थना पत्रों को खारिज करते हुए शेष 3 प्रार्थना पत्रों पर प्रतिकर राशि आठ लाख पचास हजार रूपये स्वीकृत की गयी एवं नि:शुल्क विधिक सहायता के लिये 12 प्रार्थना पत्रों को रखा गया, जिसमें 3 को खारिज करते हुए 9 में विधिक सहायता प्रदान की गयी तथा अण्डर ट्राईल रिव्यू कमेटी बैठक व माह अप्रेल से जून तक बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के लिये कार्य योजना तैयार किये जाने के लिये बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में जज पारिवारिक न्यायालय संख्या एक विनोद कुमार सोनी, जज पारिवारिक न्यायालय संख्या दो श्याम सुंदर लाटा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश नायक,एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवडा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा,लोक अभियोजक सतपाल सिंह शेखावत,बार अध्यक्ष मुमताज अली, बार अध्यक्ष, उप निदेशक महिला बाल विकास विभाग शारदा चौधरी,केन्द्रीय कारागृह उप कारापाल विजय सिंह उपस्थित हुए।
Related Posts
बीकानेर: इन 3 लोकसभा और 7 विधानसभा के लिए आज हो रहे है चुनाव
बीकानेर। देश में आज तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही…
सड़क हादसा : दो युवाओं की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहसील में हुए सड़क हादसे में दो युवाओं…
युवक के अंगो को काटकर शव को फेका सड़क पर
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में आज सुबह मिले शव की जांच के बाद…
