बीकानेर। करीब डेढ़ महीने पहले उदासर से बहला-फुसला कर भगाई नाबालिग लड़की को जेएनवीसी पुलिस ने जोधपुर से दस्तयाब किया है जबकि आरोपी युवक फरार हो गया। एएसआई पर्वतसिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को 25 जनवरी 2019 को जोधपुर निवासी जॉर्डन उर्फ सैकी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। एएसआई ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीडि़त जोधपुर में पढऩे गई थी, तब उसकी मुलाकात जॉर्डन से हुई। पुलिस नाबालिगा के मोबाइल की लोकेशन पर जोधपुर पहुंची और नाबालिगा को दस्तयाब कर लिया, लेकिन आरोपी वहा से भाग गया। पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को पकडऩे के लिए रविवार को फिर जोधपुर में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
Related Posts
सड़क हादसे में एक युवक की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर-जयपुर हाइवे पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत…
सीओ शहर को ईजिनियरिंग की जांच सौंपी
बीकानेर। बीकानेर इंजिनियरिंग कॉलेज में भ्रष्टचार का खेल चोली दामन का खेल है। जब से…
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया
बीकानेर। न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक, सचिव, पवन कुमार अग्रवाल, अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश, बीकानेर,…
