बीकानेर। लूणकरनसर के सूईं गांव में नौ हिरणों के सींग तथा औजारों का जखीरा मिला है। जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणिया को जानकारी मिलने पर तुरन्त वन विभाग को सूचना करते हुए लूणकरणसर पहुंच गए। धारणिया ने बताया कि सूईं गांव में भंवर बावरी तथा रोहिताश बावरी के यहां नौ हिरणों के सींग, ताकड़ी बाट, छूरा, गंडासा, प्लास्टिक की थैलियां, हथियार तथा औजार बरामद किए गए हैं। मोखराम ने बताया कि शिकारियों को भनक लगते ही भाग छूटे तथा उक्त औजार व सामान देखने से साफतौर पर पता चलता है कि अनेकों हिरणों का शिकार किया गया तथा उन्हें सप्लाई करने का काम बड़े स्तर पर जारी था। जीव रक्षक राकेश धारणिया ने बताया कि मौके पर एक हिरण गोली लगा हुआ भी पाया गया जिसका पोस्टमार्टम करवा कर दाह संस्कार भी किया गया।
Related Posts
फायरिंग के मामले में आरोपी को बीकानेर जेल से गिरफ्तार किया
बीकानेर। मकान के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक…
पत्रकार गहलोत के साथ मारपीट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में तीन जनों ने रास्ता रोककर पत्रकार के साथ गाली-गलौच कर…
महिला के हत्यारे गिरफ्तार, जामसर पुलिस की कार्रवाई
तीन दिनों पहले जामसर में हुई थी महिला की हत्या, एक की तलाश जारी बीकानेर।…
