बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके पास रुपये छीन लिये मारपीट के दौरान युवक के कान का पर्दा फट गया। जेएनवीसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोल मार्केट व्यास जी मृर्ति के पास राजाराम पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जसरासर को कुंदन स्वामी, ओम प्रकाश भादू, मुकेश सियाग व रामकिशन बिच्छू व चार पांच अन्य ने मिलकर राजाराम के साथ बुरी तरह से मारपीट की व उसके जेब में रखे 500 रुपये छीनकर ले गये। मारपीट के दौरान राजाराम के कान पर लगी जब उसने अस्पताल में जांच करवाई तो पता चला कि मारपीट के दौरान राजाराम के कान का पर्दा फट गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट व रुपये छीनने का मामला दर्ज करवा दिया है।
Related Posts
राजपुरोहित ने गिनाई कांग्रेस-भाजपा की विफलताएं
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे सुरेन्द्र…
साहित्य परिक्रमा के राजस्थान विशेषांक के लोकार्पण
बीकानेर। नरेंद्र ऑडिटोरियम बीकानेर में शनिवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की त्रैमासिक पत्रिका साहित्य…
महिला व बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
बीकानेर। चैक अनादरित करवाकर बैंक खाते से पैसे निकालने का कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज…
