महाजन । कस्बे के समीपवर्ती गांव घेसुरा में मंगलवार रात को पांच घरों में घुसकर चोरी करने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घेसुरा में हुकमाराम यादव,आशाराम यादव व राजेन्द यादव के घर चोरो ने हाथ साफ कर करीब सोने चांदी आभूषण व नगदी सहित साढ़े चार लाख रूपये की अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । दर्ज रिपोर्ट में बताया कि हुक्काराम यादव के घर मे घुसकर सोने ,चांदी व सत्तर हजार रुपये नगदी सहित चार लाख की चोर चोरी कर ले गए । वही आशाराम यादव व राजेन्द यादव के घर मे करीब 20-20 हजार रुपये की चोरी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि चोर दो या तीन की संख्या में थे। अज्ञात चोर गांव में दस घरों में सार सम्भाल की लेकिन वहां कुछ नही मिला । जबकि तीन घरों से बक्से बाहर ले जाकर आभूषण व नगदी निकालकर ले गए । सुबह जब चोरी का पता चला तो अज्ञात चोरों के पैरों के निशान रेलवे क्रॉसिंग तक मिले । सूचना मिलने महाजन पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गश्त नही होने से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
इंगानप में कार्यरत वरिष्ठ सहायक के सस्पेड पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
बीकानेर। इंगानपा में चीफ इंजीनियर के द्वारा कार्यरत वरिष्ठ सहायक निलंबित के मामले में हाईकोर्ट…
बीकानेर : घर के नौकर ने मालिक को लगाया लाखों का चूना
बीकानेर। बीकानेर के सादुलगंज में रहने वाले एक जने को घर का ही नौकर तीन लाख…
एसपी ने दिए पुलिस निरीक्षकों को आदेश सात दिन के अन्दर करना होगा ज्वाइन
बीकानेर। बीकानेर के ६ पुलिस थानों के पुलिस निरीक्षकों के तबादलों के बाद पांचवे दिन…
