बीकानेर। मारपीट कर लड़की के फोटो वायरल की धमकी देने का मामला छतरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। परिवादी राजासर भाटियान निवासी सज्जन कुमार पुत्र मोतीराम सोनी ने 19 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार 6 मार्च को राजासर भाटियान निवासी मंगतूराम पुत्र छोटूराम, परमेश्वरी पत्नी मंगतूराम, दलीप, कालू, रामलाल पुत्रगण मंगतूराम, मुकनाराम पुत्र छोटूराम, तारा पत्नी मुकनाराम, राजू, मनीराम, नंदूराम, ओमप्रकाश पुत्रगण मुकनाराम, बीरबल पुत्र छोटूराम, धापू पत्नी हरीराम, हंसराज पुत्र बीरबलराम, हरीराम पुत्र छोटूराम, सुमन पुत्री डूंगरराम, डूंगरराम पुत्र छोटूराम, परमेश्वरी पत्नी हंसराज, भगवती पत्नी डूंगरराम आये और परिवादी व परिवादी के परिवारजनों के साथ मारपीट की। साथ ही दोहिती की फोटो मोबाइल पर वायरल की व ऐलानियां धमकियां दी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
अस्पताल में युवती को इशारा करना युवक को पड़ा भारी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीज के रिश्तेदार युवती को इशारा करना एक युवक को…
युवक को कैंपर से कुचलने का प्रयास 8 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
लूनकरनसर। पुलिस थाना क्षेत्र के ऊंचाईडा गांव की रोही की है घटना पुलिस थाने से मिली…
डॉक्टर की लापरवाह कार्यशैली, महिला ने तड़पते हुए दम तोड़ा,मामला दर्ज
नोखा थाना क्षेत्र का मामला बीकानेर। कहते है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता…
