महाजन। कस्बे से गुसाईना जाने वाली लिंक रोड पर बाइक फि़सलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसका पीबीएम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुसाईना निवासी रुघाराम पुत्र किशनाराम जाट अपने गांव से महाजन आ रहा था। महाजन से करीब दो किमी पहले बाइक के आगे अचानक गाय आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया। सायं को घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Related Posts
हत्या का आरोप, मामला दर्ज
श्रीडूगंरगढ़ थाने का मामला, बेटे ने अपनेे पिता की हत्या के आरोप लगाते हुए मामला…
कनिष्ठ सहायक ट्रेप, 9500 रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की टीम ने आज रिश्वत के आरोप में बीकानेर के…
शराब तस्करों ने नमक की आड़ में अवैध शराब भरकर ले जा रहे थे, पुलिस के हत्थे चढ़ा
चूरू। जिले की सादुलपुर पुलिस ने बुधवार को नमक की आड़ में अवैध शराब छुपाकर…
