बीकानेर। छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर छत्तरगढ़ पुलिस पहुंची और फांसी के फंदे से लटक रहे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी संदीप कुमार से मिली जानकारी के अनुसार राजासर भाटियान निवासी शिवसिंह (23) पुत्र लाधुसिंह राजपूत ने अपनी ढाणी में कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तेजूसिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम जब शाम को ढाणी आया और देखा कि शिवसिंह कमरे में लगे हुक में रस्सी गले में डालकर लटका हुआ था तथा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर किसी प्रकार को सुसाइड नोट नहीं मिला। जिससे यह पत्ता नहीं चल पाया कि आखिर इस प्रकार का कदम उसने क्यों उठाया?
Related Posts
युवक के मुंह पर तेल फैंकने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। गर्म तेल से जग में भरकर मुंह पर फेंककर जान से मारने की…
परिजन युवक को खोज रहे थे, शव मिला डिग्गी
श्रीगंगानगर । जिले के रायसिंहनगर इलाके के गांव समेजा में युवक का शव पानी की…
व्यक्ति से मारपीट करने का मामला दर्ज
महाजन । कस्बे के समीपवर्ती गांव अर्जुनसर में एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला…
