बीकानेर। शहर में अलग अलग स्थानों पर जुआ खेल 7 जनों को बीकानेर पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर पुलिस ने दो जगह जुआरियों पर कार्यवाही कि जिसमें पूगल फांटे के पास पर्ची सट्टा लिख रहे मूलचंद को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 1150 रुपये प पर्चियों बरामद की वहीं दूसरी जगह पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बाबूलाल को दबोचा उसके कब्जे से करीब 2350 रुपये प सट्टे की पर्चियां बरामद की। इस तरह गंगाशहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिछले काफी दिनों से टैक्सी स्टैण्ड के पास पर्ची सट्टे का काम कर रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरदास को दबोचा उसके कब्जे से पुलिस ने करीब 730 रुपये बरामद किये। इस तरह नाल पुलिस को मुखबिर से सूचना कि स्वरुपदेसर निवासी कालूराम मेघवाल के घर के आगे कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे है पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर मौके से राजू, रामचन्द्र व नारायण को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर अलग अलग अधिकारियों को जांच सौंप दी गई है।
Related Posts
बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी दुकान में बैठें युवक पर बदमाशों…
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थी से 3 लाख रुपए वसूलकर बिहार से एग्जाम दिलवाने बुलाते थे नकली अभ्यर्थी, गैंग का शातिर ठग गिरफ्तार
जयपुर, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी से डेढ़ से तीन लाख रुपए वसूलकर…
बच्चों से भरी टैक्सी को ट्रक ने मारी टक्कर तीन बच्चे घायल
बीकानेर। सुबह सुबह एक बच्चों से भरी टैक्सी स्कूल के लिये जा रही थी तभी…
