बीकानेर। बीठनोक गांव में अनुसूचित जाति की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के एि बीकानेर भिजवाया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बीठनोक की रोही स्थित जेठाराम मेघवाल ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। शुक्रवार देर रात्रि को जेठाराम की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को बीकानेर भिजवा दिया। मृतका के माता-पिता नहीं है। भाइयों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज करवाने की बात कही।
Related Posts
नाबालिग लड़की का यौन शोषण, चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत के बाद 2 भाइयों समेत 4 नामजद
अबोहर में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है…
पैर फिसलने से कुंड में गिरा युवक, हुई मौत
चूरू। गांव फोगां बास जालपान सर्की में कुंड में गिरने से 33 वर्षीय युवक की…
घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
बीकानेर। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म कर किसी को नहीं बताने की धमकी…
