बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र से 54 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा रहा है कि 18 फरवरी सुबह से व्यक्ति लापता है। मामले में 20 फरवरी को गुमशुदा के भाई बालकिशन ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई पीबीएम के कैंसर वार्ड में भर्ती अपनी पत्नी से मिलने का कहकर निकला था जो अभी तक नहीं लौटा है। उसने बताया कि उसका भाई मंदबुद्धि है और हमेशा तो उसे किसी के साथ ही अस्पताल भेजा जाता था लेकिन उस दिन वह अकेले ही निकला था। वहीं पुलिस व उसके घरवाले हर जगह उसे तलाश रहे हैं मगर सफलता नहीं मिल पा रही है। मामले की जांच कर रहे कोटगेट थाने के एचसी लक्ष्मणराम ने बताया कि गुमशुदा की पत्नी कैंसर से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वह जल्दी मिले ताकि अपनी पत्नी से मिल सके। वहीं लक्ष्मण राम ने अपील की है कि किसी को कोई सूचना मिले तो तुरंत उन्हें सूचित करे ताकि मौत से जंग लड़ रही पत्नी से उसका पति मिल सके।
Related Posts
एम एम ग्राउंड में तीरंदाजी उपकरणों में लगी आग, तीरंदाजी उपकरण हुवे स्वाहा
बीकानेर। एमएम ग्राउंड में रखे द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के तीरंदाजी उपकरण आज सुबह कुछ असामाजिक…
हत्याकांड के 6 जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चुरू। जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र में हुये डबल ब्लाइन्ड मर्डर मय डकैती का पर्दाफाश…
पीबीएम बना चोरो का गढ़,चोरो ने पार की बोलेरो गाड़ी
देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। पीबीएम अस्पताल अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। जहां आए दिन…
