बीकानेर। कोलायत इलाके में राजमार्ग पर राणेरी के पास सोमवार सुबह बेलगाम रफ्तार में जा रही गैस टैंकर की चपेट में आने से कार चालक की मौत हो गई जबकि उसकी बीवी और दो बच्चें बुरी तरह चोटिल हो गये। जानकारी के अनुसार हादसे में आहत हुआ गंगाशहर का यह परिवार रविवार की शाम कार में रामदेवरा दर्शन के लिये गया था। सोमवार सुबह वापस लौटते समय हादसे में गंगाशहर निवासी 35 वर्षीय नंद किशोर पुत्र आसकरण उपाध्याय की मौत हो गई,जबकि उसकी बीवी औ दो बच्चे चोटिल हो गये जिन्हे कोलायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हादसे की इत्तला मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोलायत पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। हादसे के बाद गैस टैंकर का चालक और खलासी मौके से भाग गये। बताया जाता है कि गैंस टैंकर ना सिर्फ बेकाबू में रफ्तार में था और सामने से आ रही कार को चपेट में ले लिया।
Related Posts
जमीन बंटवारे विवाद में युवक ने खाया जहर,मौत
बीकानेर। कहते है रिश्तों की डोर नाजूक होती है। जिसमें किसी प्रकार की तनातनी कभी…
मंदिर में चोरी का असफल प्रयास
बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्थित गढ़ गणेश जी के मंदिर में बीती रात को…
महिला नेता वीडियो वायरल करने के केस में एसओजी ने नोखा से किया गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर की एक महिला नेता का एक फेक वीडियो वायरल करने के मामले में…
