बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद एक सैन्य की अधिकारी की मौत हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सूचना मिलने के साथ ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सेना के सूत्रों का कहना है कि बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुई एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद सेना के एयर डिफेंस के एक कर्नल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मारे गए सैन्य अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि वह अधिकारी एक वायु रक्षा इकाई का कमांडिंग अधिकारी था। सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक सेना व पुलिस की ओर से इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। सैन्य सूत्रों की मानें तो महाजन फील्ड रेंज में गोली चलने से मारे गए कर्नल बतौर कमांडिंग ऑफिसर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। ऑफिसर का नाम कर्नल संजय सिंह राणा बताया जा रहा है।
Related Posts
43 के बाद 5 नोखा से पॉजिटिव, आज का आकड़ा पहुंचा 48
बीकानेर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। जहां अभी नोखा कस्बे से 5 कोरोना पॉजीटिव…
अवैध खनन व रॉयल्टी वसूली को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने लगाया धरना.
बीकानेर। जिले में अवैध खनन व रॉयल्टी वसूली को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने हाइवे के…
50 किलो डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर। छत्तरगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान पचास किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया…
