बीकानेर। नोखा में एक निजी स्कूल की बस ने महिला को चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना से बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की जाती है तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। यह हादसा नोखा के कांकरिया चौक का बताया जा रहा है। जहां एक निजी स्कूल की बस ने राह चल रही महिला को कूचल डाला। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
Related Posts
डेल्टा की तुलना में कम घातक है ओमिक्रॉन वेरिएंट, ये महामारी खत्म होने के संकेत तो नहीं !
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर दुनियाभर में…
युवती से किया दुष्कर्म
बीकानेर। सदर पुलिस ने युवती के साथ बलात्कार के मामले में एक युवक को गिरफ्तार…
अनुपस्थितों शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश
बीकानेर। शीतकालीन अवकाश के दौरान लगाये शिविरों में अनुपस्थित रहे शिक्षकों से विभाग ने स्पष्टीकरण…
