बीकानेर। जिले के देशनोक थाने में माँ ने अपने ही बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करने की वजह भी माँ के साथ मारपीट होना बताया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक निवासी कंचन देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके दो पुत्रों राजकुमार व मनोज कुमार मरोठी ने पैतृक सम्पत्ति को लेकर मारपीट की। मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल टीकूराम ने बताया कि सम्पतलाल मरोठी की पत्नी कंचन देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि दोनों बेटे बाहर कोलकाता व सूरत रहते हैं। पैतृक मकान व सम्पत्ति को लेकर घर में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे, धक्का मुक्की कर तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने उक्त आरोपी पुत्रों के खिलाफ 07/19 धारा 323, 341, 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
पत्रकार गहलोत के साथ मारपीट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में तीन जनों ने रास्ता रोककर पत्रकार के साथ गाली-गलौच कर…
सरकारी शिक्षक के घर पर मिला नशीला पदार्थ, किया सस्पेंड
बीकानेर। चित्तौडग़ढ़ के भदेसर में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई में एक सरकारी टीचर के घर…
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की…
