बीकानेर। धोखाधड़ी व दुष्कर्म में फंसाने का एक मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरज जीनगर ने जुल्फिकार, महबूब व जुल्फिकार के लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वार्ड नं.3 के रहने वाले धीरज जीनगर ने रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया है कि गत 31 मार्च 2018 को उसने आकाशगंगा ट्रेडर्स से 3 लाख 34 हजार रुपए का लोहा दिया था। रूपए मांगने पर नहीं दिए व धोखाधड़ी कर दुष्कर्म के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। प्रार्थी ने उक्त आरोपियों पर जातिसूचक गालियां देने व अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर 44/19 धारा 420, 406, 389, 34 भादस व 3 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ लूणकरणसर दुर्गपाल सिंह कर रहे हैं।
Related Posts
वाहन चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, दो चोरों को दबोचा
बीकानेर। जिले के खाजूवाला में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में चोरी हुई मोटरसाइकिल के…
चतुराई के आगे चोर असफल, देखे
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में 4 जने चोरी की नियत से…
पत्नी को डराने के लिए हथियार लेकर जा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में पुलिस ने विशेष गश्त व जांच के दौरान…
