बीकानेर। विवाहिता के अश्लील फोटो खींचकर उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ। नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूडी कॉलोनी निवासी विवाहिता ने चूरू जिले के छापर निवासी भगवती, लालाराम, पवन, कन्हैयालाल, पवन, सुशील, सुरेन्द्र व सात-आठ अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उक्त आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच कर परिवार-रिश्तेदारों को दिखाने की धमकी दी।पीडि़ता ने बताया कि ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया व दोनों बच्चियों को गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। मामले की जांच कर रहे एसआई लीलाधर ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 42/19 धारा 376, 363, 366, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
कोविड एडवाइजरी अवहेलना पर क्लिनिक और मेडिकल स्टोर सीज
बीकानेर, 4 मई। पुरानी गजनेर रोड क्षेत्र में संचालित एक क्लिनिक और एक मेडिकल स्टोर…
विवाह स्थल भवन से लाखों के जेवरात चोरी
बीकानेर। सर्दियों के सीजन में शहर में चोर भी सक्रिय हो गये है। पिछले काफी…
एयर डिफेंस कमांडिंग ऑफिसर की गोली लगने से मौत
बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद एक सैन्य…
