बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बुधवार सुबह 6 बजे पब्लिक पार्क, रत्नबिहारी पार्क और फड़ बाजार का निरीक्षण किया। तीनों जगह सफाई नहीं मिलने से कलक्टर नाराज हुए और मोके पर ही सफाई के लिये जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया।कलक्टर ने नगर निगम और यूआईटी आयुक्त से जवाब तलब कर समन्धित लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर सुबह 10 बजे तक करवाई के निर्देश दिये। जिस पर जईएन और सफाई निरीक्षक निलंबित किए गए।कलक्टर के निर्देश पर नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सहारण और नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर बुलाकी को निलंबित किया गया है। कलक्टर साहब ने अधिकारियों को दो टूक का संदेश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
शातिर नकल गिरोह में शामिल भावना को भेजा जेल
बीकानेर। पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के मुख्य सरगना पौरव कालेर की पत्नी भावना…
पुलिस कस्टडी में बदमाश की हत्या: 2 शूटर ने पीठ पर बंदूक सटाकर 3 सेकेंड में 5 गोलियां मारी…पुलिस देखती रह गई
जोधपुर 5 दिन पहले पुलिस कस्टडी में बदमाश की गोली मारकर हत्या का CCTV फुटेज…
बीकानेर : पानी की टंकी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या
बीकानेर। शहर में निरंतर आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। जिले के नाल थाना…
