बीकानेर। पुष्करणा समाज के सावे के दौरान परशुराम सेवा समिति की ओर से रियायत दर पर दी जाने वाली खाद्य सामग्री का वितरण सात फरवरी से किया जायेगा। समिति अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि इसके लिये पंजीकरण का कार्य चल रहा है,अब तक 19 आवेदन आ चुके है। व्यास ने बताया कि तेल,चीनी व गेहूं की बोरी का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदक 6 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें। सचिव किशन ओझा ने बताया कि विवाह समारोह के दो दिन पूर्व तक समिति की ओर से ऐसी व्यवस्था जारी रहेगी।
Related Posts
कोरोना जन जागरूकता अभियान के विजेताओं का सम्मान
आज दिनांक 28/6/ 2020 को कोरोना जन जागरूकता अभियान 2020 के अंतर्गत आयोजित कोरोना से…
माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी में पंखे भेंट
बीकानेर। श्रीनाथ व सरला व्यास की स्मृति में उनके पुत्रों चंद्र कुमार एवं रामनाथ व्यास…
बीकानेर- 7 इन क्षेत्रों से आये पॉजिटिव
बीकानेर. जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के…
