बीकानेर। पत्नी को बंधक बनाने व दूसरी शादी करवाने का मामला जसरासर थाने में दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार जसरासर निवासी सांवरमल ने बीदासर छापर निवासी मंजू देवी, बनवारीलाल, पांचीलाल, सम्पतलाल, लालचन्द, नवरतनलाल पर बंधक, धोखाधड़ी, व चोरी का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया है कि उक्त आरोपियों ने उसकी पत्नी को बंधक रखा तथा बनवारीलाल ने उसकी पत्नी के साथ सहवास किया। इस खोटे काम में उक्त आरोपियों ने बनवारीलाल का सहयोग करत हुए धोखे से उसकी पत्नी की बनवारीलाल से पुन: शादी भी करवा दी। प्रार्थी सांवरमल ने बताया कि आरोपी मंजू ने उसके घर से 50 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर ले गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 14/19 498, 494, 420, 379, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
हुक्काबार पर पुलिस करेंगी सख्ती
बीकानेर। पुलिस ने शहर में चले अवैध हुक्काबारों के खिलाफ का मानस बना लिया है,जिला…
बीकानेर पुस्तक-संस्कृति का गढ़ : डॉ.चारण
मधु आचार्य ‘आशावादी’ की 19 कृतियों का लोकार्पण बीकानेर। वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु…
नए साल से पहले राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान
सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट मीटिंग हुई. मंत्रिमण्डल…
