बीकानेर। जेएनवीसी थानान्तर्गत लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज रोड निवासी सांवरमल शर्मा ने दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस प्रीतम पुरा के रामपाल सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में प्रार्थी सांवरमल ने बताया कि लोन देने के नाम पर फर्जी फाइनेन्स कम्पनी बनाकर अलग-अलग बार दो तीन दिन में 76 हजार 881 रुपए अपने खातों में डलवा लिए। लेकिन लोन आज तक नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बीकानेर : दूसरी रिपोर्ट में आये इतने पॉज़िटिव, कोरोना ने अब ग्रामीण क्षेत्र की तरफ बढाये पांव
DV NEWS,बीकानेर। बीकानेर में कोरोना अब गांवों की तरफ पांव बढ़ाता जा रहा है। आज…
दंत्तौर में 25 जनवरी को भव्य सम्मान समारोह, रामेश्वरलाल बिश्नोई का होगा नागरिक अभिनंदन
बीकानेर। दंत्तौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट, दंत्तौर, बीकानेर एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति,…
विवाह स्थल भवन से लाखों के जेवरात चोरी
बीकानेर। सर्दियों के सीजन में शहर में चोर भी सक्रिय हो गये है। पिछले काफी…
