बीकानेर। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी लायनेस क्लब शहर के मुख्य बाजार में वॉशरूम बनाएगा। इसकी पहल करते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला कलक्टर से मुलाकात कर इसके लिये भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। क्लब अध्यक्ष मधु खत्री की अगुवाई मिले प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को बताया कि तोलियासर भैरूजी की गली के आसपास अगर प्रशासन की ओर से जमीन मुहैया करवा दें तो क्लब महिला वॉशरूम का निर्माण कर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने को ेतैयार है। खत्री ने कहा इस वॉशरूम का मालिकाना हक नगर विकास न्यास के पास रखा जावें। इस पर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए जल्द ही इस संदर्भ में कार्यवाही की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में यशी शर्मा,सुहानी शर्मा,सीमा कथूरिया,बीना राठौड़,सीमा माथूुर,रमा माथुर,मिथलेश,बबीता राठी शामिल थी।
Related Posts
फिर बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर महंगा
नई दिल्ली। पटना में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू रुक्कत्र सिलेंडर की कीमत 998 रुपए हो गई…
केन्द्रीय आम बजट: जाने क्या है खास, पढ़े
दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने इसे किसानों,…
अब आपकी रसोई को लुक देगा किचन स्टूडियो, बीकानेर में इवास की डीलरशिप शुरू
बीकानेर। मोड्यूलर किचन और वार्डरोब में अपनी अनूठी पहचान रखने वाली इवास कंपनी की डीलरशिप…
