बीकानेर। जिले में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के प्रत्येक थानाधिकारी को निर्देश दे रखे है कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे उसकी तुरंत तलाशी ले और ये अभियान निरंतर जारी रखे इसके चलते रविवार को बज्जू के गोड़ू में अवैध हथियार पकड़े गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क पर एक युवक खड़ा है जिसके थैले में हथियार दिखाई दे रहे हैं। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो युवक के पास थैले में दो देसी कट्टे व 12 जिन्दा कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार बरामद पिस्तौल मेंं एक .315 बोर की है दूसरी 7.65 बोर की है। वहीं दोनों हथियार अवैध रूप से युवक के पास थे।पुलिस ने आरोपी युवक 21 वर्षीय गंगाबिशन विश्रोई को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Related Posts
वैज्ञानिकों और शोधार्थियों द्वारा लीड पेपर, ओरल, पोस्टरों का हुआ प्रस्तुतीकरण
बीकानेर । वेटरनरी विष्वविद्यालय में एकल स्वास्थ्य मिशन की चुनौतियों का सामना करने के लिए…
जारी है न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन, बना रहे आगे की रणनीति
बीकानेर । प्रदेशभर में चल रहा न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन और सामूहिक अवकाश सोमवार को…
बीकानेर : आज फिर कोरोना का कहर, अभी आये इतने पॉजिटिव
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का तांडव प्रचंड रूप में आने लगा है। जहाँ जिले से…
