नोखा। नोखा तहसील के भादला गांव केकिशनारा पुत्र गाहडऱाम कुम्हार की ढाणी में शनिवार दोपहर अचानक से आग लग गई। अचानक लगी आग झोपड़ा बुरी तरह जल गया। तेज हवा होने के कारण आग से अपने आस पास के दो और झोपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते तीनों झोपड़े आग से जलकर स्वाह हो गये। आग लगने से झोपड़ों में रखा घरेलू सामान व नगदी गहने, अनाज बिस्तर कपड़े सब कुछ जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक तो आग से सब कुछ जल गया था।
Related Posts
सड़क हादसे में तीन जने घायल
बीकानेर। महाजन कस्बे से 9 किमी दूर अर्जुनसर की तरफ कार व ट्रेलर में जोरदार…
नाल थाने में सरपंच सहित नौ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में एक महिला ने नौ जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का…
राजियासर पुलिस ने वांटेड बदमाश को दबोचा
बीकानेर। जिले के राजियासर में पुलिस ने एक कार्यवाही करते हुए टॉप 10 में वांटेड…
