बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जहर देकर मारने का मामला दर्ज हुआ है। नयाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झझू निवासी ओम प्रकाश भार्गव पुत्र मांगीलाल ने मामला दर्ज करवाया है कि बंगलानगर निवासी मोहन देवी उर्फ छोटी, ग्वरा, झवरा सभी ने मिलकर एकराय होकर रामचन्द्र को जहर देकर मार दिया। जानकारी के अनुसारा सभी मिलकर रामचन्द्र को अपने घर पर बुलाया बाद ने आरोपियों ने मिलकर रामचन्द्र को किसी वस्तु में जहर मिलाकर उसको खिला दिया। वस्तु खाने के बाद रामचन्द्र बेहोश हो गया जिससे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच ईश्वर प्रसाद को दी गई है।
Related Posts
देशी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार
बीकानेर। जिले में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के प्रत्येक थानाधिकारी को निर्देश…
अक्षय पात्र संस्थान द्वारा बच्चों को मिले स्कूल बैग
बीकानेर। सामाजिक सरोकार योजना के तहत अक्षय पात्र संस्थान द्वारा भामाशाहों के सहयोग से पवनपुरी दक्षिण…
छात्रा ने किया सुसाइड
बीकानेर। चौखूंटी स्थित सुथारों के मौहल्ले में आज सुबह २० वर्षीय छात्रा ने फांसी का फंदा…
