बीकानेर। जिले के लूणकरनसर तहसील पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए करीब 82 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। लूणकरनसर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर खड़ा है और उसके पास अवैध देशी शराब के पव्वे है इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर महावीर पुत्र भीवाराम निवासी लूणकरनसर वार्ड नं 29 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 देशी शराब के पव्वे बरामद किये। वहीं दूसरी जगह पुलिस सूचना पर दबिश देकर कोजूखां पुत्र मनफूल निवासी सादेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 42 देशी शराब के पव्वे बरामद किये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Related Posts
युवक पर फायरिंग,ट्रोमा में भर्ती
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार के औद्योगिक क्षेत्र में पांच नंबर…
वसूली के लिए बनाया दबाव तो युवक ने की खुदकुशी
सिद्ध धर्मशाला में हुई घटना, सदर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज बीकानेर। क्रिकेट सट्टे…
लाल मिर्ची की बोरियो के बीच मादक प्रदार्थ की तस्करी, दो जनों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर/संगरिया। लाल मिर्ची की आड़ में ट्रक में भर कर इंदौर से जम्मू-कश्मीर की ओर…
