बीकानेर। बालिका के साथ छेड़छाड़ व नशीला हुक्का पिलाने का मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार डीपीएस स्कूल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने इमरान, फरजान, अरमान व आमीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर स्कूल जाते समय जबरदस्ती हुक्का बार ले गए। वहां उसके साथ छेडख़ानी भी की तथा नशीला हुक्का भी पिला दिया। पुलिस ने 39/19 363 (ए) 354 आईपीसी व धारा 3 डब्ल्यू एससीएसटी एक्ट 1989 व धारा 17, 18 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Posts
पेड़ से टकराने पर ट्रक में लगी आग
बीकानेर। जिले के लूणकरनरसर तहसील के राजमार्ग 62 पर किस्तुरिया गांव के समीप को एक…
घर में घुसकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास, केस दर्ज
बीकानेर। महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का…
रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय में मिला बुजुर्ग का शव
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आज सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला।…
