बीकानेर। लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा में दिग्गज नेता भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी और केंन्द्रय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के परस्पर विरोधी बयानों से पार्टी हल्कों में बवंडर सा मच गया है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल की दावेदारी के विरोध में खुलकर सामने आये देवी सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा को बीकानेर संसदीय सीट पर कब्जा कायम रखना है तो इस बार पार्टी प्रत्याशी बदलना होगा। भाटी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ जनमानस में भारी विरोध है,उन्हे मेघवाल जाति के लोग भी वोट नहीं देते। विधानसभा चुनावों में बीकानेर की पराजीत सीटों का दोष केन्द्रीय मंत्री पर मंढते हुए देवीसिंह भाटी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बीकानेर संसदीय सीट पर दर्ज कराने के लिये अर्जुनराम मेघवाल की जगह सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारना पड़ेगा। भाटी ने साफतौर पर कहा कि मैं अपने समर्थकों के साथ अर्जुनराम मेघवाल की दावेदारी का विरोध कंरूगा। वहीं भाटी का बयान सामने आने के बाद केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने मीडिया को बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र मेरा कर्मक्षेत्र है,यहां के लोगों को मेरे ऊपर पूरा भरोसा है। मैंने अपने कार्यकाल में बीकानेर के विकास को नये आयाम दिये है। चुनावों में मेरा कहीं कोई विरोध नहीं है,कुछ नेता नीजि द्वेषता से मेेरे खिलाफ बयानबाजी देकर भ्रम फैला रहे है। अर्जुनराम ने मजबूती से दावा किया मैं बीकानेर संसदीय सीट से मैदान में उतरूंगा और भाजपा में मेरा कहीं कोई विरोध नहीं है।
Related Posts
सम्मान की रखूंगा लाज, करूंगा जी भरके विकास
बीकानेर। कांग्रेस ही देश में विकास कार्य करवा सकती है। अभी तक जितनी भी गैर…
नितिन नबीन बने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीकानेर देहात भाजपाइयों ने मिठाईयां बांटी पटाखें फोड़कर जश्न मनाया
युवा को पूरे देश की कमान सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संदेश दिया है…
नमो सप्ताह : गुब्बारे उड़ाये, कतार बनाई
बीकानेर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीकानेर आगमन के बीच ‘नमो सप्ताह’ के…
