बीकानेर। जिले के केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसंधान केन्द्र (काजरी फार्म हाउस )परिसर में बीती रात शिकारियों ने नील गायों के झुण्ड पर फायरिंग कर दी,इससे दो नील गायों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही वन्यजीव प्रेमी इक्कठा होकर मौके पर पहुंच गये और शिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रैंजर मनरूपद सिंह और बीछवाल पुलिस भी मौका पहुंच गई और मृत पड़ी नील गायों के शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि दोनों गायों के गले में गनशॉट के निशान से साफ जाहिर हो रहा है कि शिकारियों ने गोली मार कर शिकार किया। पुलिस और वन विभाग अधिकारियों ने इस संबंध में आस पास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि नील गायों का देर रात को काजरी फार्म हाउस में घुस आया था,बताया जाता है कि नील गायों को फार्म हाउस के चौकीदारों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
परीक्षा हुई स्थगित, जानें क्या है कारण
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग)प्रतियोगी परीक्षा…
शोशल मीडिया से छेडड़ाड करने पर सात लोगों के ख्रिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। सदर पुलिस थाने में आईटी एक्ट के तहत सोशल मीडिया से छेड़छाड़ करने का…
बाफना अकादमी मनाएगी सिल्वर जुबली
बीकानेर। 25 साल से शिक्षा की अलख जगा रही सेठ तोलाराम बाफना अकादमी का सिल्वर…
