राफेल मामला : कलेक्ट्रेट पर भाजपाइयों का उग्र प्रदर्शन

राफेल

जनता के सामने झूठ परोसने के राहुल गांधी पर लगाए आरोप, जमकर की नारेबाजी, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कर कलक्टर कार्यालय तक पहुंंचे प्रदर्शनकारी।

बीकानेर। राफेल फाइटर विमान सौदे के मुद्दे पर शहर व देहात भाजपा ने आज जिला कलक्टर कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलक्टर को ज्ञापन देने से पहले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाजपाई कलेक्ट्रेट में भी घुस गए।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जनता के सामने झूठ परोसने के आरोप भी लगाए।

प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद पहली बार विपक्ष के रूप में प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने आज राफेल मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को झूठ का पुलिन्दा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 राफेल

इस दौरान प्रदर्शन करने आए सभी कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने के लिए कलक्टर कक्ष तक साथ ले जाने की बात को लेकर भाजपाइयों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई परन्तु पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद थोड़ी ही देर बाद पूरा मामला शांत हो गया और भाजपा नेता कलक्टर की अनुपस्थिति में सहायक कलक्टर को ज्ञापन देकर और प्रदर्शन कर वापस लौट गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रफाल सौदे में अम्बानी को फायदा पहुंचाने के आरोप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगा रहे हैं। जबकि देश के सुप्रीम न्यायालय ने इस मामले सभी प्रकार के दस्तावेज के अध्ययन के बाद सौदे में की गई प्रक्रिया को सही ठहराया और केन्द्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *