राजपुरोहित को मिल रहा लोगों का समर्थन, हो रहा स्वागत

सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित

स्वतंत्र प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित को लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों ने राजपुरोहित का जगह-जगह स्वागत किया।

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कई इलाकों में जनसम्पर्क किया। लोगों ने राजपुरोहित को समर्थन देते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित के समर्थकों ने बताया कि आज राजपुरोहित ने भीनासर, जनता प्याऊ, चांदमलजी का बाग, गंगाशहर, चौपड़ा बाड़ी, नयाशहर थाना क्षेत्र, बाल्मिकि बस्ती सहित कई क्षेत्रों में अपना चुनाव प्रचार किया।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। जब भी आमजन को उनकी जरूरत महसूस होगी, वे उनके साथ होंगे। लोगों ने भी राजपुरोहित को भरोसा दिया कि वे इस बार कांग्रेस-भाजपा की बजाय उन्हें ही अपना वोट देंगे और सात दिसम्बर को सीरिंज के निशान के सामने का बटन दबाएंगे।

समर्थकों ने बताया कि नयाशहर थाने के पास स्थित बाल्मिकि बस्ती, भीनासर, चौपड़ा बाड़ी में राजपुरोहित का लोगों ने स्वागत किया।

समर्थकों के अनुसार इस स्वतंत्र प्रत्याशी को लोगों का बहुत स्नेह मिल रहा है। लोग उन्हें जनप्रतिनिधि समझ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *