सिद्धि कुमारी के समर्थन में लोगों का आना शुरू, देखें वीडियो…

आज स्वतंत्र प्रत्याशी प्रियंका गहलोत हुई भाजपा में शामिल

बीकानेर। पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के समर्थन में लोगों का आना शुरू हो गया है। आज बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी ने सिद्धि कुमारी को समर्थन देने का एलान किया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी के मुताबिक रानी बाजार स्थित रामा पैलेस में आज स्वतंत्र प्रत्याशी प्रियंका गहलोत ने सिद्धि कुमारी को समर्थन दे दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में प्रियंका गहलोत को भाजपा की महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रियंका गहलोत के साथ निर्मल गहलोत भी थे। पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाया।

इस अवसर पर भाजपा के शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह सहित बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *